विजयादशमी पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दी शुभकामनाएं, सत्य की विजय का दिया संदेश
पटना, बिहार। विजयादशमी के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने इस पर्व को असत्य पर सत्य की विजय का प्रतीक बताते हुए लोगों से इसे सद्भाव, भाईचारे और शांतिपूर्ण माहौल में मनाने की अपील की।
मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में कहा कि विजयादशमी का पर्व हमारे जीवन में संयम और आत्मबल का संचार करता है। यह पर्व हमें सत्य के मार्ग पर चलने तथा बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश देता है।
उन्होंने प्रदेशवासियों से आपसी प्रेम, सामाजिक सद्भाव और भाईचारे की भावना के साथ त्योहार मनाने की अपील की, ताकि समाज में शांति और सौहार्द का वातावरण बना रहे।
यंग इंडिया न्यूज़ की ओर से सभी प्रदेशवासियों को विजयादशमी की हार्दिक शुभकामनाएं।
#NitishKumar #Vijayadashami #Dussehra #BiharNews #YoungIndiaNews