शोघी बैरियर पर HRTC बस से 6.4 ग्राम चिट्टा बरामद 🚨 कुमारसेन का 19 वर्षीय युवक गिरफ्तार
देवभूमि अलर्ट | शिमला
शिमला के शोघी बैरियर पर वाहन चेकिंग के दौरान स्पेशल सेल शिमला ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चंडीगढ़–शिमला–थानाधार रूट की एक HRTC बस में तलाशी के दौरान एक यात्री के बैग से 6.4 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) बरामद किया।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान अनुज राजटा (19), पुत्र सुरेन्द्र राजटा, निवासी कुमारसेन, जिला शिमला के रूप में हुई है।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पुलिस थाना बालूगंज में NDPS Act की धारा 21 के तहत मामला दर्ज किया है। न्यायालय से आरोपी का 13 जुलाई 2026 तक पुलिस रिमांड प्राप्त हुआ है।
पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है और यह पता लगाया जा रहा है कि बरामद नशीला पदार्थ कहां से लाया गया था और इसकी आपूर्ति किसे की जानी थी।