गोरखपुर के कटघर ग्रामसभा निवासी जय कुमार यादव ने यूपी पुलिस सब इंस्पेक्टर (UPSI) भर्ती परीक्षा में सफलता हासिल करते हुए 461वीं रैंक प्राप्त की है। जय कुमार यादव की यह उपलब्धि क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणा का विषय बन रही है। उनके पिता बानवीर यादव खेती किसानी करते हैं। जय ने बिना किसी कोचिंग के यह सफलता हासिल की है। उनके चयन की खबर मिलने के बाद परिवार, रिश्तेदारों और गांव के लोगों में खुशी का माहौल है। इस अवसर पर गाँव के अमन सिंह समेत कई लोगो ने जय कुमार यादव के निवास पर पहुंचकर उन्हें अंगवस्त्र भेंट किया और मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं दीं। ग्रामीणों ने भी उनकी मेहनत और सफलता की सराहना करते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
[Gorakhpur, Khabar, News]
#Gorakhpur #GorakhpurKhabar #GorakhpurNews #UPSI