Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Jharkhand
Up
Rajasthan
Bollywood
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
Cm
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
कानपुर
Uttarpradesh

#बेगूसराय: साइबर थाना पुलिस ने एक ऐसे शातिर साइबर अपराधी को गिरफ्तार किया है, जो सोशल मीडिया पर सक्रिय लड़कियों को निशाना बनाकर AI तकनीक से उनकी तस्वीरों को अश्लील फोटो और वीडियो में बदल देता था। इसके बाद आरोपी पीड़िताओं और उनके परिजनों को ब्लैकमेल कर रुपये की मांग करता था। गिरफ्तार आरोपी की पहचान 28 वर्षीय कुमार #सांकृत के रूप में हुई है। वह पटना के खाजेकलां थाना क्षेत्र के वार्ड संख्या-68 का निवासी बताया गया है। पुलिस जांच में आरोपी के मोबाइल फोन से 200 से अधिक लड़कियों के अश्लील फोटो और वीडियो बरामद किए गए हैं। पुलिस के अनुसार, आरोपी इंस्टाग्राम और फेसबुक से लड़कियों की तस्वीरें डाउनलोड कर AI की मदद से फर्जी अश्लील कंटेंट तैयार करता था और फिर उसे वायरल करने की धमकी देकर पैसे वसूलने का प्रयास करता था। फिलहाल साइबर थाना पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी है और यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि इस गिरोह में और कौन-कौन लोग शामिल हैं। News of Begusarai Bihar Manch #BegusaraiNews #Begusarai #CyberCrime #AICrime #CyberPolice #BiharNews #BreakingNews #SocialMediaCrime #BegusaraiCyberPoliceStation

Begusarai, Begusarai | Jun 15, 2026

MORE NEWS