Public App Logo
Jansamasya
News
Bjp
National
Police
Bihar
India
जनसमस्या
कांग्रेस
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Jharkhand
Iyc
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
महिला
Narendramodi
Madhya_pradesh
सोशल_मीडिया
Mp
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Ipl
Uttarpradesh

एंटी मलेरिया माह जून 2026: जिलेभर में चलेगा विशेष जागरूकता एवं रोकथाम अभियान झुंझुनूं। भारत सरकार एवं राष्ट्रीय वेक्टर जनित रोग नियंत्रण केंद्र (NCVBDC) के निर्देशानुसार जून 2026 को "एंटी मलेरिया माह" के रूप में मनाया जाएगा। अभियान का मुख्य उद्देश्य मलेरिया उन्मूलन के लिए जन-जागरूकता बढ़ाना, सामुदायिक सहभागिता सुनिश्चित करना तथा समय पर जांच एवं उपचार उपलब्ध कराना है। सीएमएचओ डॉ छोटेलाल गुर्जर ने बताया कि जिले के सभी स्वास्थ्य संस्थानों में एंटी मलेरिया माह के दौरान विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। जिला एवं ब्लॉक स्तर पर बैठकें, सेमिनार एवं समीक्षा कार्यक्रम आयोजित होंगे, वहीं ग्राम स्तर पर रैली, विद्यालयी कार्यक्रम एवं आईईसी गतिविधियों के माध्यम से आमजन को मलेरिया से बचाव के प्रति जागरूक किया जाएगा। उन्होंने बताया कि अभियान के तहत प्रत्येक बुखार पीड़ित व्यक्ति को ब्लड स्लाइड एवं आरडीटी जांच के लिए प्रेरित किया जाएगा। मच्छरजनित रोगों की रोकथाम हेतु स्रोत नष्टीकरण (Source Reduction), स्वच्छता अभियान तथा स्वच्छ भारत मिशन के साथ समन्वित गतिविधियां भी संचालित की जाएंगी। जनजातीय, वन क्षेत्र, सीमा क्षेत्र, परियोजना क्षेत्र तथा शहरी एवं पेरि-अर्बन क्षेत्रों जैसे उच्च जोखिम वाले इलाकों में विशेष सर्विलांस और रोकथाम गतिविधियों पर जोर दिया जाएगा। साथ ही VHSNC बैठकों के माध्यम से आशा, एएनएम, सीएचओ, पंचायत प्रतिनिधियों एवं समुदाय की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। निर्देशों में मलेरिया जांच किट, एंटी मलेरियल दवाइयों एवं लॉन्ग लास्टिंग इंसेक्टिसाइडल नेट (LLIN) की उपलब्धता और उपयोगिता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। विद्यालयों, छात्रावासों, आश्रमों, जेलों, कार्यालयों एवं सुरक्षा बल शिविरों में भी विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। डिप्टी सीएमएचओ डॉ भंवर लाल सर्वा ने बताया कि 16 जून से 30 जून तक "हैचरीज क्रियाशील पखवाड़ा" मनाया जाएगा, जिसके अंतर्गत जलभराव वाले स्थानों एवं पानी के गड्ढों में गम्बूसिया मछलियां छोड़ी जाएंगी। इसके अलावा प्रत्येक मलेरिया पॉजिटिव केस के आसपास 100 घरों में फीवर सर्वे, एंटी लार्वा गतिविधियां एवं आईईसी कार्यक्रम संचालित किए जाएंगे। अभियान के दौरान की जाने वाली सभी गतिविधियों की दैनिक एवं साप्ताहिक मॉनिटरिंग की जाएगी तथा रिपोर्ट निदेशालय को नियमित रूप से भेजी जाएगी। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग ने सभी संबंधित अधिकारियों एवं स्वास्थ्य कर्मियों को निर्देशों की प्रभावी पालना सुनिश्चित करते हुए एंटी मलेरिया माह जून 2026 को सफल बनाने के निर्देश दिए हैं। #Jhunjhunu #JhunjhunuNews IEC Jhunjhunu District Collector & Magistrate - Jhunjhunu

Jhunjhunun, Jhunjhunu | Jun 2, 2026
एंटी मलेरिया माह जून 2026: जिलेभर में चलेगा विशेष जागरूकता एवं रोकथाम अभियान झुंझुनूं। भारत सरकार एवं राष्ट्रीय वेक्टर जनित रोग नियंत्रण केंद्र (NCVBDC) के निर्देशानुसार जून 2026 को "एंटी मलेरिया माह" के रूप में मनाया जाएगा। अभियान का मुख्य उद्देश्य मलेरिया उन्मूलन के लिए जन-जागरूकता बढ़ाना, सामुदायिक सहभागिता सुनिश्चित करना तथा समय पर जांच एवं उपचार उपलब्ध कराना है। सीएमएचओ डॉ छोटेलाल गुर्जर ने बताया कि जिले के सभी स्वास्थ्य संस्थानों में एंटी मलेरिया माह के दौरान विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। जिला एवं ब्लॉक स्तर पर बैठकें, सेमिनार एवं समीक्षा कार्यक्रम आयोजित होंगे, वहीं ग्राम स्तर पर रैली, विद्यालयी कार्यक्रम एवं आईईसी गतिविधियों के माध्यम से आमजन को मलेरिया से बचाव के प्रति जागरूक किया जाएगा। उन्होंने बताया कि अभियान के तहत प्रत्येक बुखार पीड़ित व्यक्ति को ब्लड स्लाइड एवं आरडीटी जांच के लिए प्रेरित किया जाएगा। मच्छरजनित रोगों की रोकथाम हेतु स्रोत नष्टीकरण (Source Reduction), स्वच्छता अभियान तथा स्वच्छ भारत मिशन के साथ समन्वित गतिविधियां भी संचालित की जाएंगी। जनजातीय, वन क्षेत्र, सीमा क्षेत्र, परियोजना क्षेत्र तथा शहरी एवं पेरि-अर्बन क्षेत्रों जैसे उच्च जोखिम वाले इलाकों में विशेष सर्विलांस और रोकथाम गतिविधियों पर जोर दिया जाएगा। साथ ही VHSNC बैठकों के माध्यम से आशा, एएनएम, सीएचओ, पंचायत प्रतिनिधियों एवं समुदाय की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। निर्देशों में मलेरिया जांच किट, एंटी मलेरियल दवाइयों एवं लॉन्ग लास्टिंग इंसेक्टिसाइडल नेट (LLIN) की उपलब्धता और उपयोगिता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। विद्यालयों, छात्रावासों, आश्रमों, जेलों, कार्यालयों एवं सुरक्षा बल शिविरों में भी विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। डिप्टी सीएमएचओ डॉ भंवर लाल सर्वा ने बताया कि 16 जून से 30 जून तक "हैचरीज क्रियाशील पखवाड़ा" मनाया जाएगा, जिसके अंतर्गत जलभराव वाले स्थानों एवं पानी के गड्ढों में गम्बूसिया मछलियां छोड़ी जाएंगी। इसके अलावा प्रत्येक मलेरिया पॉजिटिव केस के आसपास 100 घरों में फीवर सर्वे, एंटी लार्वा गतिविधियां एवं आईईसी कार्यक्रम संचालित किए जाएंगे। अभियान के दौरान की जाने वाली सभी गतिविधियों की दैनिक एवं साप्ताहिक मॉनिटरिंग की जाएगी तथा रिपोर्ट निदेशालय को नियमित रूप से भेजी जाएगी। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग ने सभी संबंधित अधिकारियों एवं स्वास्थ्य कर्मियों को निर्देशों की प्रभावी पालना सुनिश्चित करते हुए एंटी मलेरिया माह जून 2026 को सफल बनाने के निर्देश दिए हैं। #Jhunjhunu #JhunjhunuNews IEC Jhunjhunu District Collector & Magistrate - Jhunjhunu - Jhunjhunun News