Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Coronavirus
किसान
कांग्रेस
मौत
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Madhyapradesh
Pmmodi
Kerala
Rahulgandhi
Chhattisgarh
Uttarpradesh
Haryana

छात्रों ने लिया छोटे परिवार और हरित पर्यावरण का संकल्प जनसंख्या संतुलन और पर्यावरण संरक्षण के लिए विद्यार्थियों ने उठाया जागरूकता का बीड़ा: विनोद पिंकू ,भिवानी वीर शहीद कैप्टन ओ.पी. दलाल राजकीय उच्च विद्यालय, घुसकानी में विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर विद्यार्थियों को बढ़ती जनसंख्या के दुष्प्रभावों एवं पर्यावरण संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। साथ ही बच्चों ने छोटे परिवार व हरित पर्यावरण का संकल्प लिया। साथ ही शारीरिक शिक्षक विनोद पींकू ने छात्रों से कहा कि हरित क्रांति तब आ सकती है। जब हर व्यक्ति अपने जन्मदिन पर पौधारोपित करें। कार्यक्रम के दौरान बदलाव की पाठशाला के संयोजक एवं पीटीआई विनोद पिंकू ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि बढ़ती जनसंख्या आज विश्व के सामने एक गंभीर चुनौती बन चुकी है। इसका सीधा प्रभाव प्राकृतिक संसाधनों, जल, भूमि, खाद्यान्न, ऊर्जा तथा पर्यावरण पर पड़ता है। उन्होंने विद्यार्थियों से छोटे परिवार, संसाधनों के विवेकपूर्ण उपयोग और प्रकृति संरक्षण के प्रति जागरूक रहने का आह्वान किया। इस अवसर पर विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण एवं जनसंख्या जागरूकता की शपथ दिलाई गई। विद्यार्थियों ने अधिक से अधिक पौधे लगाने, उनकी नियमित देखभाल करने, जल संरक्षण करने, स्वच्छ पर्यावरण बनाए रखने तथा अपने परिवार और समाज में जनसंख्या संतुलन एवं पर्यावरण संरक्षण का संदेश फैलाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में नर्सरी कोच सनेश दलाल, एसएमसी के पूर्व प्रधान हंसराज तथा विद्यालय परिवार का विशेष सहयोग एवं योगदान रहा। अंत में विद्यालय परिवार ने सभी विद्यार्थियों से एक पेड़ लगाएं, उसे जीवित रखें का संदेश देते हुए पर्यावरण संरक्षण को जन-जन का अभियान बनाने का आह्वान किया।

Bhiwani, Bhiwani | Jul 12, 2026