Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Gujarat
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Bhopal
सपा
Uttarpradesh
Haryana
Hardoi

डेरापुर विकासखंड परिसर के सार्वजनिक शौचालय में गंदगी का अंबार, पानी की किल्लत से फरियादी परेशान डेरापुर, विकासखंड परिसर में स्थित सार्वजनिक शौचालय इन दिनों बदहाली का शिकार है। साफ-सफाई के अभाव और पानी की किल्लत के चलते शौचालय की स्थिति बेहद खराब हो गई है। यहां आने वाले ग्रामीणों, कर्मचारियों और फरियादियों को भारी असुविधाओं का सामना करना पड़ रहा है। शौचालय के अंदर और आसपास गंदगी का ढेर लगा होने से परिसर में दुर्गंध का माहौल बना हुआ है। हैरानी की बात यह है कि शौचालय के ऊपर पानी की टंकी लगी होने के बावजूद यहां पानी की समुचित आपूर्ति नहीं हो रही है। पानी के अभाव में शौचालय की नियमित सफाई भी नहीं हो पा रही, जिससे गंदगी लगातार बढ़ती जा रही है। बरसात के मौसम में स्थिति और भी गंभीर हो गई है। गंदगी के कारण संक्रमण और बीमारियों का खतरा बढ़ने की आशंका बनी हुई है। स्थानीय लोगों के मुताबिक विकासखंड परिसर में प्रतिदिन बड़ी संख्या में ग्रामीण विभिन्न सरकारी कार्यों के सिलसिले में पहुंचते हैं। ऐसे में सार्वजनिक शौचालय की खराब स्थिति लोगों के लिए परेशानी का कारण बनी हुई है। ग्रामीणों ने संबंधित अधिकारियों से शौचालय की नियमित सफाई कराने, पानी की पर्याप्त व्यवस्था करने और इसके उचित रखरखाव की मांग की है। इस संबंध में खंड विकास अधिकारी संजू सिंह ने रविवार सुबह करीब 11 बजे बताया कि उन्हें मामले की जानकारी प्राप्त हो गई है। जल्द ही सार्वजनिक शौचालय की साफ-सफाई कराने के साथ ही पानी की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित कराई जाएगी।

Sikandra, Kanpur Dehat | Jul 26, 2026

MORE NEWS

ऐसी विदाई पहले कभी नहीं देखी होगी! आरक्षक ने दाँतों से खींची IG साहब की कार

ऐसी विदाई पहले कभी नहीं देखी होगी! आरक्षक ने दाँतों से खींची IG साहब की कार

Sikandra, Kanpur Dehat | Aug 2, 2026

भागदौड़ भरी ज़िंदगी में इंसान इतना व्यस्त हो गया है कि उसे अपने लिए भी समय नहीं मिलता।
सुबह से रात तक जिम्मेदारियों की दौड़ में हम अपनों की मुस्कान, रिश्तों की गर्माहट और मन की शांति कहीं पीछे छोड़ देते हैं।
याद रखिए, ज़िंदगी सिर्फ़ मंज़िल तक पहुँचने का नाम नहीं, बल्कि रास्ते के हर पल को जीने का भी नाम है।
थोड़ा समय अपने परिवार के लिए निकालिए, अपने सपनों के लिए निकालिए और सबसे ज़रूरी—अपने लिए निकालिए।
क्योंकि दौड़ते-दौड़ते अगर जीना ही भूल गए, तो मंज़िल मिलने का भी कोई अर्थ नहीं रह जाएगा।

भागदौड़ भरी ज़िंदगी में इंसान इतना व्यस्त हो गया है कि उसे अपने लिए भी समय नहीं मिलता। सुबह से रात तक जिम्मेदारियों की दौड़ में हम अपनों की मुस्कान, रिश्तों की गर्माहट और मन की शांति कहीं पीछे छोड़ देते हैं। याद रखिए, ज़िंदगी सिर्फ़ मंज़िल तक पहुँचने का नाम नहीं, बल्कि रास्ते के हर पल को जीने का भी नाम है। थोड़ा समय अपने परिवार के लिए निकालिए, अपने सपनों के लिए निकालिए और सबसे ज़रूरी—अपने लिए निकालिए। क्योंकि दौड़ते-दौड़ते अगर जीना ही भूल गए, तो मंज़िल मिलने का भी कोई अर्थ नहीं रह जाएगा।

Sikandra, Kanpur Dehat | Aug 1, 2026