🚆 औरैया की आवाज़ दिल्ली तक पहुंचाने के लिए सांसद श्रीमती गीता शाक्य जी का हार्दिक धन्यवाद।
आज नई दिल्ली में माननीय रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव जी से भेंट कर सांसद श्रीमती गीता शाक्य जी ने फफूँद, भर्थना एवं अछल्दा रेलवे स्टेशनों पर महत्वपूर्ण ट्रेनों के ठहराव की मांग को मजबूती से उठाया।
माननीय रेल मंत्री जी द्वारा इन स्टेशनों पर ट्रेनों के ठहराव हेतु आवश्यक कार्यवाही शीघ्र किए जाने का आश्वासन दिया गया है। यह कदम औरैया जनपद के हजारों रेल यात्रियों के लिए बड़ी राहत साबित हो सकता है।
आशा है कि जल्द ही फफूँद, भर्थना और अछल्दा रेलवे स्टेशन पर अधिक ट्रेनों का ठहराव सुनिश्चित होगा, जिससे क्षेत्र के विकास और यात्रियों की सुविधाओं में वृद्धि होगी।
#Auraiya #Phaphund #Bharthana #Achhalda #RailwayStation #AshwiniVaishnaw #GeetaShakya #IndianRailways #DibiyapurTheLegend #औरैया #फफूंद #भर्थना #अछल्दा #रेलवे_समाचार #दिबियापुर_द_लीजेंड