⏩रेडक्रास व्दारा वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित होगा
⏩ जिला शिक्षा अधिकारी भूपेंद सिंह बड़करे ने बताया कि सभी शासकीय एवं अशासकीय विद्यालयों, महाविद्यालयों एवं विद्यालयों में उच्च शिक्षा विभाग तथा स्कूल शिक्षा विभाग के माध्यम से जूनियर रेडक्रास की सहभागिता सुनिश्चित करते हुये हरियाली महोत्सव के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के एक पेंड़ मॉ के नाम अभियान के अंतर्गत राज्य व्यापी बृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देशानुसार अभियान संचालित करनें के निर्देश जारी किए गए है।
⏩ उन्होने कहा है कि सभी शासकीय एवं अशासकीय विश्व विद्यालयों, महाविद्यालयों एवं विद्यालयों की जूनियर रेडक्रास एवं युवक रेडक्रास ईकाईयों के विद्यार्थी स्वयं सेवक, शिक्षक एवं संस्थान प्रमुखों को सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने तथा अभियान के तहत प्रत्येक स्वयं सेवक एवं विद्यार्थी अपने संस्थान परिसर अथवा ऐसे सार्वजनिक स्थानों का चयन कर �