जहानाबाज में घर पर गिरा विशाल पीपल का पेड़, बाल-बाल बचा परिवार
राँची, बेड़ो प्रखंड की हरिहरपुर जामटोली पंचायत अंतर्गत जहानाबाज गांव में रविवार की शाम करीब 8 बजे तेज हवा के बीच एक विशाल पीपल का पेड़ सुनीता देवी, पति शंकर गोप के घर पर गिर गया। हादसे में घर क्षतिग्रस्त हो गया, घर के सामने खड़े ऑटो क्षतिग्रस्त हो गया, हालांकि परिवार के सभी सदस्य सुरक्षित बच गए।
घटना की सूचना मिलते ही पूर्व मुखिया एवं युवा नेता सुनील कच्छप पीड़ित परिवार से मिलने उनके घर पहुंचे। उन्होंने नुकसान का जायजा लिया और आपदा प्रबंधन विभाग के माध्यम से उचित मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया। इस दौरान उन्होंने दूरभाष पर अंचल अधिकारी से बात कर गरीब मजदूर परिवार को शीघ्र राहत एवं मुआवजा उपलब्ध कराने की मांग की।
पूर्व मुखिया ने कहा कि प्राकृतिक आपदा से प्रभावित परिवार को सरकार की ओर से मिलने वाली सहायता जल्द उपलब्ध कराई जानी चाहिए, ताकि वे दोबारा सामान्य जीवन शुरू कर सकें।
मौके पर समाजसेवी कामेश्वर गोप, दशरथ लोहरा, देवानंद सिंह, वार्ड सदस्य मट्टू मुंडा, विनोद सहित कई ग्रामीण उपस्थित थे।
Namkum, Ranchi | Jul 20, 2026