यमुनानगर में छठवें दिन पूजी गईं मां कात्यायनी, पंडालों में उमड़ी भक्तों की भीड़
यमुनानगर / प्रयागराज। शारदीय नवरात्रि के छठवें दिन यमुनानगर क्षेत्र में मां कात्यायनी की पूजा-अर्चना धूमधाम से की गई। क्षेत्र के विभिन्न दुर्गा पंडालों में सुबह से ही भक्तों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी।
माता के दरबार को फूलों और आकर्षक रोशनी से सजाया गया है। पंडालों में मां कात्यायनी की आरती के दौरान भक्तिमय माहौल देखने को मिला। ढोल-नगाड़ों के साथ माता रानी के जयकारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। श्रद्धालुओं ने मां से सुख-समृद्धि की कामना की।
#navratrispecial