कौंधियारा के पटपर टोंस नदी में हादसा, मूर्ति विसर्जन के दौरान डूबने से चाचा-भतीजे की मौत
कौंधियारा / प्रयागराज। कौंधियारा थाना क्षेत्र के देवरा पाटलेश्वर घाट पर मंगलवार को मूर्ति विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा हो गया।
टोंस नदी में विसर्जन के लिए गए दो युवक गहरे पानी में डूब गए, जिससे दोनों की मौत हो गई। मृतक चाचा-भतीजा बताए जा रहे हैं। काफी मशक्कत के बाद गोताखोरों ने दोनों को बाहर निकाला, लेकिन सीएचसी कौंधियारा में डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
मृतकों की पहचान: राहुल कुमार पाण्डेय (20 वर्ष) पुत्र कृष्ण कुमार पाण्डेय और अमित पाण्डेय (22 वर्ष) पुत्र राजित राम पाण्डेय, निवासी दीवान का पूरा देवरा।
हादसे के बाद घाट पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई। ग्रामीणों ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस-प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया और नाराजगी जताई। लोगों का कहना है कि घाट पर न तो चेतावनी बोर्ड है और न ही गोताखोरों की तैनाती की गई थी।
वहीं थाना प्रभारी कौंधियारा अनिल कुमार पाण्डेय ने बताया कि टोंस नदी में विसर्जन को लेकर पहले ही चेतावनी दी गई थी, इसके बावजूद परिवार बिना बताए विसर्जन करने चला गया। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
#ViralNewsUpdate