हमारे देश का पैसा विधायकों और सांसदों के विलासिता भोगी जीवन में बर्बाद हो रहा है इसीलिए युवाओं के नौकरी के लिए वेकेंसी नहीं है। पुरानी पेंशन व्यवस्था इसीलिए समाप्त कर दी गई है। देश में घटिया पुल घटिया रोड का निर्माण हो रहा है। जो कुछ ही दिनों में टूट जा रहे या गिर जा रहे हैं। उद्योग धंधों पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। जनता का टैक्स का पैसा खर्च कहां हो रहा है इस एक मंत्री पर होनेवाले खर्च से अंदाजा लगा सकते हैं। और यही कारण है कि कोई कुर्सी नहीं छोड़ना चाहता है।
Barh, Patna | Jul 28, 2026