कोसी क्षेत्र के सहरसा, सुपौल और मधेपुरा जिलों के लोगों के लिए सोमवार को आयोजित जनता दरबार में बड़ी संख्या में फरियादी पहुंचे. कुल 30 लोगों ने पुलिस से जुड़े लंबित मामलों, कार्रवाई में देरी और अन्य समस्याओं की शिकायत पुलिस उप-महानिरीक्षक डॉ. कुमार आशीष के सामने दर्ज कराई. डीआईजी ने सभी शिकायतों को गंभीरता से सुना और संबंधित अधिकारियों से जानकारी ली. उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि मामलों की निष्पक्ष जांच कर समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित की जाए. किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी. उन्होंने कहा कि आम लोगों का पुलिस पर भरोसा बनाए रखना प्राथमिक जिम्मेदारी है. अब लोगों की सुविधा के लिए जनता दरबार हर सोमवार और शुक्रवार को नियमित रूप से आयोजित होगा. पुलिस प्रशासन के अनुसार यह मंच बिना बिचौलिए के सीधे शिकायत रखने और जवाबदेही बढ़ाने के लिए शुरू किया गया है. अब देखना होगा कि शिकायतों का निस्तारण कितनी तेजी से होता है...
#Newskosisanchar11 #deshhitsamachar11