भाजपा की महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक, निकाय चुनाव को लेकर बनाई रणनीति
नवलगढ़। मानसिंह धर्मशाला में भारतीय जनता पार्टी नवलगढ़ शहर मंडल की महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक आयोजित हुई। आगामी निकाय चुनाव को देखते हुए आयोजित बैठक में भाजपा कोर कमेटी, वार्ड प्रभारी एवं वार्ड समन्वयक स्तर के कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।
बैठक नवलगढ़ भाजपा विधायक विक्रम सिंह के मुख्य आतिथ्य में हुई। इस दौरान संगठन को मजबूत करने, वार्ड स्तर पर चुनावी तैयारियों को गति देने और आगामी निकाय चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपने सहित विभिन्न संगठनात्मक विषयों पर चर्चा की गई।
बैठक में संभाग सह प्रभारी विजेंद्र, जिला सह प्रभारी मुकेश गोयल, निकाय प्रभारी मनोज सैनी, जिला मंत्री मंजू सैनी, गौतम खंडेलवाल, भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष सुनील सामरा सहित सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
बैठक में कार्यकर्ताओं से आगामी निकाय चुनाव को लेकर पूरी सक्रियता के साथ बूथ एवं वार्ड स्तर पर संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया गया।