गावां: गिरिडीह जिले के गावां थाना क्षेत्र के भिखी गांव में शुक्रवार को दशकर्म स्नान के दौरान बड़ा हादसा हो गया। तालाब में स्नान करने गई तीन महिलाएं गहरे पानी में चली गईं। इस दौरान पिहरा निवासी विजय यादव की 17 वर्षीय पुत्री अंजली कुमारी और भिखी निवासी महेंद्र यादव की 45 वर्षीय पत्नी कलावतिया देवी की डूबने से मौ"त हो गई। वहीं बहादुर यादव की पत्नी शिखा कुमारी किसी तरह बाहर निकलने में सफल रहीं, लेकिन उनकी हालत गंभीर होने पर बेहतर इलाज के लिए रेफर किया गया।
घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीणों की भीड़ तालाब पर जुट गई। ग्रामीणों की मदद से तीनों को बाहर निकालकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां चिकित्सक डॉ. काजिम खान ने अंजली कुमारी और कलावतिया देवी को मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर गावां थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई।
#Giridih #Gawan #BreakingNews #Giridihviews...