बस्ती समाचार
सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट करने वाले 3 युवक गिरफ्तार
जनपद के थाना सोनहा पुलिस ने शांति और सुदृढ़ कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट करने वाले 3 युवकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है। पुलिस अधीक्षक बस्ती, श्री ओमवीर सिंह के निर्देश के क्रम में यह कार्रवाई की गई है।
ग्राम सिसवा बरुआर के रहने वाले तीन युवकों द्वारा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर आपत्तिजनक पोस्ट डाली गई थी, जिससे क्षेत्र में कानून-व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका थी। इसे गंभीरता से लेते हुए थाना सोनहा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया।
दिनांक 05 नवंबर 2026 को सोनहा पुलिस ने तीनों आरोपियों के विरुद्ध भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 170, 126, और 135 के तहत निरोधात्मक कार्रवाई की। इसके बाद उन्हें पुलिस हिरासत में माननीय न्यायालय, तहसील भानपुर भेज दिया गया है
Basti, Basti | Nov 5, 2026