दुर्गा पूजा को लेकर वैशाली पुलिस अलर्ट, पूजा पंडालों में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
हाजीपुर, वैशाली। दुर्गा पूजा को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए वैशाली पुलिस पूरी तरह सतर्क है। SSP शुभांक मिश्रा के निर्देशानुसार जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में स्थापित मां दुर्गा के पूजा पंडालों और आसपास के इलाकों में पुलिस बल की तैनाती की गई है।
पुलिस पदाधिकारी एवं जवान पूरी सतर्कता के साथ ड्यूटी कर रहे हैं, ताकि श्रद्धालु सुरक्षित माहौल में पूजा-अर्चना कर सकें और जिले में विधि-व्यवस्था बनी रहे।
वैशाली पुलिस का उद्देश्य दुर्गा पूजा के दौरान शांति, सुरक्षा और आपसी सौहार्द बनाए रखना है।
📢 यंग इंडिया न्यूज़ की अपील: दुर्गा पूजा को शांतिपूर्ण तरीके से मनाएं और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें।
#VaishaliPolice #SSPShubankMishra #DurgaPuja #HajipurNews #VaishaliNews #BiharPolice #PoliceSecurity #दुर्गापूजा #वैशालीपुलिस #हाजीपुर #यंगइंडियान्यूज़