उप मुख्यमंत्री श्री जगदीश देवड़ा ने ग्राम गुड़भेली छोटी में 8 करोड़ 57 लाख रुपये की लागत से निर्मित होने वाली बरुजना फंटे से छोटी गुड़भेली, हरसोल व्हाया बंडपिपल्या पहुंच मार्ग का भूमि पूजन किया। 6.96 किलोमीटर लंबी इस सड़क के निर्माण से क्षेत्र के अनेक गांवों को आवागमन की बेहतर सुविधा मिलेगी तथा किसानों, विद्यार्थियों, व्यापारियों एवं आम नागरिकों को सीधा लाभ होगा। कार्यक्रम में जिला योजना समिति सदस्य श्री राजेश दीक्षित सहित अन्य जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी, पत्रकार एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
#Mandsaur
#मंदसौर