☑️एकीकृत कृषि प्रणाली के तहत स्वीट कॉर्न एवं सब्जी उत्पादन से बढ़ रही किसानों की आय
☑️जिले में किसान अब परंपरागत खेती के साथ-साथ एकीकृत कृषि प्रणाली (इंटीग्रेटेड फार्मिंग सिस्टम) को अपनाकर स्वीट कॉर्न (मीठा मक्का) एवं विभिन्न प्रकार की सब्जियों का उत्पादन कर रहे हैं। यह खेती किसानों के बीच तेजी से लोकप्रिय हो रही है, जिससे उनकी आय में निरंतर वृद्धि हो रही है।
☑️उपसंचालक कृषि संग्राम सिंह मरावी ने कृषि विस्तार अधिकारी बद्री सिंह एवं पंकज परमार के साथ किसानों के खेतों का भ्रमण कर स्वीट कॉर्न एवं सब्जी फसलों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने किसानों से संवाद कर फसलों की वर्तमान स्थिति की जानकारी ली तथा बेहतर उत्पादन एवं गुणवत्तापूर्ण उपज प्राप्त करने के लिए आवश्यक तकनीकी मार्गदर्शन दिया।
@cmmadhyapradesh
@jansamparkmp
@minmpkrishi
#umaria