Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Coronavirus
किसान
कांग्रेस
मौत
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Up
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Madhyapradesh
Pmmodi
Kerala
Rahulgandhi
Chhattisgarh
Uttarpradesh

ह*त्या के प्रयास के मामले में 04 आरोपी गिरफ्तार!!  कोर्ट से लौट रहे युवक पर जा*नलेवा ह*मला करने वाले आरोपियों पर पुलिस की त्वरित कार्यवाही  पुलिस थाना कापरडा टीम ने सीसीटीवी फुटेज एवं तकनीकी सहायता से आरोपियों को किया गिरफ्तार जिला पुलिस अधीक्षक #जोधपुर ग्रामीण श्रीमती पी.डी. नित्या ने बताया कि जिले में गंभीर अपराधों में संलिप्त अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई के निर्देश प्रदान किए गए हैं। इसी क्रम में पुलिस थाना #कापरडा क्षेत्र में दर्ज ह*त्या के प्रयास के प्रकरण संख्या 78/2026 में पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 04 आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। घटना का विवरण:-दिनांक 09.07.2026 को ट्रोमा सेंटर एम्स अस्पताल जोधपुर में घायल असलम पुत्र नूर मोहम्मद, उम्र 30 वर्ष, निवासी पीपाड़ शहर, जिला जोधपुर ग्रामीण के पर्चा बयान के आधार पर पुलिस थाना कापरडा में प्रकरण दर्ज किया गया। प्रार्थी ने रिपोर्ट में बताया कि उसके भाई अजरूदीन द्वारा सानू से प्रेम विवाह किया गया था, जिसकी कोर्ट में पेशी होने के बाद वह दोनों के साथ जोधपुर न्यायालय से वापस लौट रहे थे। इसी दौरान डांगियावास पुल के पास कुछ व्यक्तियों द्वारा उनका पीछा कर रास्ते में रोकने का प्रयास किया गया। आरोपियों द्वारा वाहन से उनका पीछा करते हुए ध*मकी दी गई तथा पत्थर फेंके गए। इसके बाद कापरडा थाना क्षेत्र में द्वारिकाधीश होटल के पास आरोपियों द्वारा डम्पर को सड़क पर लगाकर उनकी गाड़ी को टक्कर मारने का प्रयास किया गया, जिससे वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया और उसमें सवार लोग घायल हो गए। घटना की रिपोर्ट पर पुलिस थाना कापरडा में प्रकरण संख्या 78/2026 दिनांक 09.07.2026 धारा 189(2), 126(2), 125, 109(1), 61(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ किया गया। आरोपियों द्वारा घटना को दुर्घटना का स्वरूप देने का प्रयासः- प्रकरण में आरोपियों द्वारा पूर्व नियोजित ष*ड्यंत्र के तहत घटना को एक सामान्य सड़क दुर्घटना का रूप देने का प्रयास किया गया। इस उद्देश्य से पीड़ित के वाहन को डम्पर से टक्कर मारकर इसे दुर्घटना दर्शाने की योजना बनाई गई थी, ताकि अपने आ*पराधिक कृत्य को छिपाया जा सके। किन्तु पुलिस द्वारा त्वरित अनुसंधान करते हुए घटनास्थल के सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी साक्ष्यों तथा अन्य महत्वपूर्ण साक्ष्यों का गहन विश्लेषण के आधार पर आरोपियों के विरुद्ध ह*त्या के प्रयास का प्रकरण दर्ज कर उनके मंसूबों पर पानी फेर दिया गया। कार्यवाही पुलिस:- जिला पुलिस अधीक्षक जोधपुर ग्रामीण के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री भोपालसिंह लाखावत एवं वृत्ताधिकारी #बिलाड़ा श्री मनीष देव के सुपरविजन में व थानाधिकारी कापरड़ा श्रीमती सुनीता कुमारी के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम द्वारा लगातार प्रयास, तकनिकी सहायता एवं सीसीटीवी फुटेज के आधार पर कार्यवाही करते हुए प्रकरण में शामिल 04 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार मुल्जिम:- 01 फिरोज खान पुत्र अल्लारख खां जाति मुसलमान (सिन्धी), उम्र 28 वर्ष, निवासी सिन्धी नगर, थाना कापरडा, जिला जोधपुर। 02 वीरेन्द्र पुत्र पप्पूराम जाति साटिया, उम्र 20 वर्ष, निवासी रिया सेठा की, थाना पीपाड़ शहर, जिला जोधपुर। 03 समीर पुत्र शेरू खां जाति मिरासी (मुसलमान), उम्र 20 वर्ष, निवासी रेलवे स्टेशन के पास, शास्त्री कॉलोनी, पीपाड़ शहर, जिला जोधपुर। 04 हनीफ पुत्र इस्माईल खां जाति मिरासी (मुसलमान), उम्र 24 वर्ष, निवासी रेलवे स्टेशन के पास, शास्त्री कॉलोनी, पीपाड़ शहर, जिला जोधपुर। कार्यवाही टीमः- उक्त कार्रवाई में थानाधिकारी सुनीता कुमारी नि.पु. थाना कापरडा, सउनि भवानी चौधरी, शैतानराम, कानि श्यामसिंह (विशेष भूमिका) पप्पूराम, रामप्रकाश, विमलसिंह, सुरेश, प्रदीप, जोगेन्द्रसिंह की विषेष भूमिका निभाई रही। जिला पुलिस अधीक्षक, जोधपुर ग्रामीण,जोधपुर

Baori, Jodhpur | Jul 12, 2026