⏩खुशियों की दास्तां
⏩चंदिया की बेटी ने जिले का किया नाम रोशन
एमपीपीएससी में खनिज निरीक्षक बनकर जिले का बढ़ाया मान
⏩ प्रतिभा मेहनत और दृढ़ संकल्प के बल पर सफलता हासिल करने वाली चंदिया नगर की बेटी यशु तिवारी ने मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (एमपीपीएससी परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए खनिज निरीक्षक के पद पर चयनित होकर जिले का नाम रोशन किया है। महज 24 वर्ष की आयु में इस उपलब्धि ने न केवल उनके परिवार बल्कि पूरे उमरिया जिले को गौरवान्वित किया है। गत दिवस पहली बार अपने गृह नगर चंदिया पहुंचने पर उनका नगर वासियों ने आत्मीय और भव्य स्वागत किया ।
⏩ यशु तिवारी ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता गुरुजनों और परिवार के सहयोग को दिया। उन्होंने बताया कि यदि लक्ष्य स्पष्ट हो और पूरी निष्ठा के साथ मेहनत की जाए तो कोई भी सफलता दूर नहीं है ।
@cmmadhyapradesh
@jansamparkmp
#खुशियों_की_दास्तां