Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
चुनाव
बीजेपी
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Up
Rajasthan
Bollywood
Breakingnews
महिला
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
Mp
Madhyapradesh
Ahmedabad
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
कानपुर

हरियाणा के हांसी जिले के गांव बास अकबरपुर निवासी भारतीय सेना के जवान रामबीर जाट का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। वह भारतीय थल सेना की ऑर्डिनेंस कोर में कार्यरत थे और उनकी तैनाती दिल्ली स्थित आर्मी सप्लाई डिपो में थी। रामबीर वर्ष 2009 में सेना में क्लर्क के पद पर भर्ती हुए थे और तब से लगातार देश सेवा कर रहे थे। पिछले कुछ समय से उनकी तबीयत खराब चल रही थी। हालत बिगड़ने पर उन्हें दिल्ली के आरआर (RR) अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान गुरुवार देर रात उन्होंने अंतिम सांस ली। शुक्रवार को उनका पार्थिव शरीर पैतृक गांव बास अकबरपुर पहुंचा। पार्थिव शरीर के गांव पहुंचते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण, रिश्तेदार और क्षेत्र के गणमान्य लोग अंतिम दर्शन के लिए पहुंचे। पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई और माहौल गमगीन हो गया। रामबीर अपने पीछे पत्नी मोनिका, 8 वर्षीय बेटी भावना और 5 वर्षीय बेटी कीर्ति को छोड़ गए हैं। उनके पिता स्वर्गीय कलीराम जाट का पहले ही निधन हो चुका है, जबकि उनके बड़े भाई खेती-बाड़ी का कार्य करते हैं। #hisar #Hansi #citybignews #indianarmy

Hisar, Hissar | Jun 13, 2026