Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Breakingnews
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
Nsui
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Hardoi
Cricket
Lucknow
Uttarakhand
लखनऊ

Bareilly News: सुभाष नगर तिलक कॉलोनी के लोग पानी को तरसे बरेली। सावन के प्रथम सोमवार जैसे पावन अवसर पर सुभाष नगर स्थित तिलक कॉलोनी में पेयजल आपूर्ति पूरी तरह बाधित रहने से स्थानीय नागरिकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। जलापूर्ति ठप होने के कारण लोगों को हैंडपंपों से पानी भरकर दैनिक आवश्यकताओं की पूर्ति करनी पड़ी। कई परिवारों को स्नान के लिए भी पर्याप्त पानी उपलब्ध नहीं हो सका, जिससे श्रद्धालुओं और आम नागरिकों में भारी नाराजगी देखी गई। पानी की कमी का सबसे अधिक प्रभाव घरेलू महिलाओं पर पड़ा। उन्हें भोजन बनाने, बर्तन साफ करने, कपड़े धोने तथा अन्य घरेलू कार्यों के लिए घंटों पानी की व्यवस्था करनी पड़ी। स्थानीय निवासियों ने नगर निगम की लापरवाही पर रोष व्यक्त करते हुए तत्काल स्थायी समाधान की मांग की। इस गंभीर समस्या को संज्ञान में लेते हुए शिक्षणेत्तर कर्मचारी संयुक्त परिषद जिलाध्यक्ष हरी शंकर ने नगर आयुक्त, बरेली को ईमेल के माध्यम से शिकायत पत्र भेजकर तिलक कॉलोनी में तत्काल पेयजल आपूर्ति बहाल कराने की मांग की। उन्होंने कहा कि सावन के पहले सोमवार जैसे महत्वपूर्ण धार्मिक अवसर पर पेयजल संकट नगर निगम की कार्यप्रणाली पर गंभीर प्रश्नचिह्न खड़ा करता है। उन्होंने मांग की कि पेयजल आपूर्ति बाधित होने के कारणों की निष्पक्ष जांच कराई जाए, दोषी अधिकारियों एवं कर्मचारियों की जवाबदेही तय की जाए तथा भविष्य में ऐसी स्थिति उत्पन्न न हो, इसके लिए स्थायी एवं प्रभावी व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। जिलाध्यक्ष हरी शंकर ने कहा कि नागरिकों को स्वच्छ एवं नियमित पेयजल उपलब्ध कराना नगर निगम की प्राथमिक जिम्मेदारी है। यदि समस्या का शीघ्र समाधान नहीं किया गया तो क्षेत्रवासियों के साथ मिलकर लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन करने पर विचार किया जाएगा। #bareilly #BAREILLYNEWS #bareillycity

Bareilly, Bareilly | Aug 3, 2026

MORE NEWS