गिरिडीह: पुलिस अधीक्षक की अध्यक्षता में शनिवार को मासिक अपराध समीक्षा गोष्ठी आयोजित की गई। बैठक में आगामी श्रावणी मेला-2026 की सुरक्षा व्यवस्था, कानून-व्यवस्था, लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन और महिला सुरक्षा को लेकर सभी पुलिस पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए। एसपी ने कांवरिया मार्गों पर विशेष सुरक्षा, भीड़ प्रबंधन, सादे लिबास में पुलिस बल की तैनाती और प्रभावी रात्रि गश्ती सुनिश्चित करने पर जोर दिया। साथ ही वारंट निष्पादन, पासपोर्ट व चरित्र सत्यापन में तेजी लाने तथा अपराधियों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए। आम जनता के साथ बेहतर व्यवहार करते हुए पब्लिक फ्रेंडली पुलिसिंग को प्रभावी ढंग से लागू करने पर भी बल दिया गया।
#GiridihPolice, #GiridihNews, #CrimeReview #Meeting,#giridihviews