Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Gujarat
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Bhopal
सपा
Uttarpradesh
Haryana
Hardoi

छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में एक अनोखा मामला सामने आया, जहां रेप के आरोप में जेल भेजे गए युवक ने आखिरकार अपनी प्रेमिका से उसी जेल परिसर में शादी कर ली , राजूर गांव के रहने वाले सुरेश सेठिया और युवती एक-दूसरे से प्रेम करते थे और शादी करना चाहते थे, लेकिन अलग-अलग जाति होने के कारण परिवार इस रिश्ते के खिलाफ था. परिवार के दबाव में युवती की शिकायत पर सुरेश के खिलाफ रेप का मामला दर्ज हुआ और उसे जेल भेज दिया गया.,,, बाद में युवती ने अदालत में कहा कि वह और सुरेश अपनी मर्जी से प्रेम करते हैं और शादी करना चाहते हैं. दोनों के बालिग होने और आपसी सहमति को देखते हुए अदालत ने विवाह की अनुमति दे दी. इसके बाद जगदलपुर केंद्रीय जेल में पहली बार शादी का मंडप सजा और पुलिस, वकीलों व अन्य लोगों की मौजूदगी में दोनों ने सात फेरे लिए. जेल प्रशासन के अनुसार सभी कानूनी प्रक्रियाएं पूरी करने के बाद यह विवाह कराया गया. परिवार के कुछ सदस्यों के विरोध के बावजूद दोनों ने साथ जीवन बिताने का फैसला किया. जेल में हुई यह अनोखी शादी पूरे इलाके में चर्चा का विषय बहै,,, #chhattisgarhupdae #BreakingNews #CGNews #cgpolish #जगदलपुर

Durg, Durg | Jul 27, 2026
छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में एक अनोखा मामला सामने आया, जहां रेप के आरोप में जेल भेजे गए युवक ने आखिरकार अपनी प्रेमिका से उसी जेल परिसर में शादी कर ली , राजूर गांव के रहने वाले सुरेश सेठिया और युवती एक-दूसरे से प्रेम करते थे और शादी करना चाहते थे, लेकिन अलग-अलग जाति होने के कारण परिवार इस रिश्ते के खिलाफ था. परिवार के दबाव में युवती की शिकायत पर सुरेश के खिलाफ रेप का मामला दर्ज हुआ और उसे जेल भेज दिया गया.,,, बाद में युवती ने अदालत में कहा कि वह और सुरेश अपनी मर्जी से प्रेम करते हैं और शादी करना चाहते हैं. दोनों के बालिग होने और आपसी सहमति को देखते हुए अदालत ने विवाह की अनुमति दे दी. इसके बाद जगदलपुर केंद्रीय जेल में पहली बार शादी का मंडप सजा और पुलिस, वकीलों व अन्य लोगों की मौजूदगी में दोनों ने सात फेरे लिए. जेल प्रशासन के अनुसार सभी कानूनी प्रक्रियाएं पूरी करने के बाद यह विवाह कराया गया. परिवार के कुछ सदस्यों के विरोध के बावजूद दोनों ने साथ जीवन बिताने का फैसला किया. जेल में हुई यह अनोखी शादी पूरे इलाके में चर्चा का विषय बहै,,, #chhattisgarhupdae #BreakingNews #CGNews #cgpolish #जगदलपुर - Durg News