
हरियाणा टैक्स बार एसोसिएशन (Regd) के प्रतिनिधिमंडल ने आबकारी एवं कराधान आयुक्त, हरियाणा से की मुलाकात
चंडीगढ़ / पंचकुला, 1 अक्टूबर 2026:
हरियाणा टैक्स बार एसोसिएशन (HTBA) का एक प्रतिनिधिमंडल प्रधान राम नारायण यादव के नेतृत्व में हरियाणा के दस मुख्य ज़िलों से आये पदाधिकारियों सहित आज, 1 अक्टूबर 2026 को पंचकुला स्थित मुख्य कार्यालय में माननीय आबकारी एवं कराधान आयुक्त (ETC) और अतिरिक्त आबकारी एवं कराधान आयुक्तों से मिला। यह बैठक बेहद सकारात्मक माहौल में संपन्न हुई।
बैठक के मुख्य बिंदु:
सकारात्मक चर्चा एवं गंभीर सुनवाई: बैठक के दौरान माननीय आबकारी एवं कराधान आयुक्त महोदय ने प्रतिनिधिमंडल द्वारा रखे गए सभी व्यावहारिक, कर संबंधी और प्रक्रियात्मक मुद्दों को बेहद गंभीरता और धैर्य के साथ सुना।
सकारात्मक आश्वासन: विभाग की ओर से एसोसिएशन के समक्ष उठाए गए विभिन्न बिंदुओं पर सकारात्मक आश्वासन और रचनात्मक प्रतिक्रिया प्राप्त हुई, जिससे करदाताओं और अधिवक्ताओं को राहत मिलने की उम्मीद है।
आभार व्यक्त: हरियाणा टैक्स बार एसोसिएशन के महासचिव संजय अरोड़ा ने माननीय आबकारी एवं कराधान आयुक्त महोदय, सभी अतिरिक्त आबकारी एवं कराधान आयुक्तों और पूरी विभागीय टीम का उनके बहुमूल्य समय, सहयोगात्मक रवैये और गंभीर मंथन के लिए हार्दिक आभार व्यक्त किया है।
एसोसिएशन अपने सदस्यों और संपूर्ण कर बिरादरी (Tax Fraternity) के व्यावसायिक हितों की रक्षा करने तथा उनकी पेशेवर चुनौतियों के समाधान के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।इस मीटिंग मे बार के उपाध्यक्ष मनोज मित्तल प्रवक्ता सुभाष जिंदल ज़ोनल उपाध्यक्ष राकेश गौतम कॉर्डिनेटर राकेश कटारिया सहित सभी ज़िलों से आये पदाधिकारीं शामिल हुवे !
संजय अरोड़ा
Karnal, Karnal | Oct 1, 2026