जयपुर में गांधी नगर रेलवे स्टेशन के बाहर मोबाइल चोरी होने के बाद एक व्यक्ति के बैंक खाते से ऑनलाइन 1 लाख 21 हजार 997 रुपए निकालने का मामला सामने आया है। नांगलोसाद निवासी सतीश कुमार बैरवा इस वारदात के शिकार हुए हैं।
घटना के संबंध में सतीश कुमार बैरवा ने बजाज नगर थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अब रेलवे स्टेशन और आसपास के इलाके में लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि मोबाइल चोरी करने वाले आरोपी की पहचान की जा सके।
#jaipur #news #viral #explore #pinkcity
Jaipur, Jaipur | Sep 5, 2026