सदर विधायक रत्नाकर मिश्रा ने "एक पेड़ माँ के नाम" के तहत लगाया पौधा, मीरजापुर में 97 लाख पौधे रोपण का लक्ष्य*
*मिर्जापुर: प्रधानमंत्री *श्री नरेंद्र मोदी* के *"एक पेड़ माँ के नाम"* अभियान और मुख्यमंत्री *श्री योगी आदित्यनाथ* के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार पर्यावरण संरक्षण के लिए ऐतिहासिक अभियान चला रही है। इस वर्ष प्रदेश में *35 करोड़ पौधों* के रोपण का लक्ष्य रखा गया है।
इसी क्रम में *जनपद मीरजापुर में लगभग 97 लाख पौधों* का रोपण किया जा रहा है।
कार्यक्रम के तहत *सदर विधायक पंडित रत्नाकर मिश्रा* ने "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के अंतर्गत अपनी पूज्य माता के सम्मान में पौधा रोपित कर पर्यावरण संरक्षण और प्रकृति संवर्धन का संकल्प लिया।
इस अवसर पर * रमा शंकर पटेल, मड़िहान विधायक भी उपस्थित रहे।
विधायक ने कहा - "आइए हम सभी अधिक से अधिक वृक्ष लगाकर प्रकृति का संरक्षण करें और आने वाली पीढ़ियों के लिए एक हरित, स्वच्छ एवं समृद्ध भारत के निर्माण में अपना योगदान दें।"