
किसानों के लिए बड़ी खबर: सरैयाहाट में उर्वरक दुकानों का औचक निरीक्षण, 2 लाइसेंस निलंबित
दुमका: किसानों को निर्धारित सरकारी दर पर गुणवत्तापूर्ण उर्वरक उपलब्ध कराने के उद्देश्य से सरैयाहाट प्रखंड में उर्वरक दुकानों का औचक निरीक्षण किया गया।
प्रखंड विकास पदाधिकारी-सह-अंचलाधिकारी, सरैयाहाट एवं जिला कृषि पदाधिकारी, दुमका के संयुक्त नेतृत्व में की गई जांच के दौरान दुकानों में उपलब्ध उर्वरक स्टॉक, बिक्री दर, स्टॉक एवं बिक्री पंजिका, कैश मेमो सहित अन्य अभिलेखों की जांच की गई जांच में अनियमितता पाए जाने पर 2 उर्वरक विक्रेताओं के लाइसेंस तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिए गए। वहीं 4 अन्य विक्रेताओं को स्पष्टीकरण जारी किया गया है।
अधिकारियों ने सभी उर्वरक विक्रेताओं को निर्देश दिया कि किसानों को उर्वरक निर्धारित सरकारी दर पर ही उपलब्ध कराया जाए और प्रत्येक बिक्री का उचित रिकॉर्ड रखा जाए।
विभाग ने स्पष्ट किया है कि उर्वरक की कालाबाजारी, निर्धारित दर से अधिक कीमत पर बिक्री या किसी अन्य प्रकार की अनियमितता मिलने पर संबंधित विक्रेताओं के खिलाफ नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
जिला कृषि पदाधिकारी ने कहा कि किसानों को समय पर और उचित मूल्य पर उर्वरक उपलब्ध कराना विभाग की प्राथमिकता है। उर्वरक की उपलब्धता और वितरण व्यवस्था की नियमित निगरानी जारी रहेगी।
📍 सरैयाहाट | दुमका
#Dumka #Saraiyahat #Fertilizer #किसान #उर्वरक #कृषि #JharkhandNews #DumkaNews #SanthalParganaKhabar