
महलों का बास में वाटरकूलर का लोकार्पण, किसानों से किया संवाद
दोरादास। निकटवर्ती महलों का बास में वाटरकूलर (जलशीतलक) लोकार्पण समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सीजेंटा बीज कम्पनी के क्षेत्र प्रबंधक अमित भाटिया तथा विशिष्ट अतिथि क्षेत्र संयोजक वीरेन्द्र ओला रहे।
समारोह में सीजेंटा बीज कम्पनी से जुड़े दोरादास, मिश्रपुरा एवं हमीरवास के बीज उत्पादक किसानों के साथ-साथ दोरादास व मिश्रपुरा के ग्रामीण, महिलाएं, बच्चे तथा गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। इस दौरान हरिराम महला एवं भगवाना राम महला ने अतिथियों का साफा, माला एवं प्रतीक चिन्ह भेंट कर स्वागत किया।
कार्यक्रम का संचालन सेवानिवृत्त वरिष्ठ अध्यापक करणी राम महला ने किया। आयोजन को सफल बनाने में महलों का बास के ग्रामीणों, महिलाओं एवं युवाओं का विशेष योगदान रहा।
समारोह के पश्चात सीजेंटा बीज कम्पनी के अधिकारियों एवं किसानों के बीच सार्थक संवाद कार्यक्रम भी आयोजित किया गया, जिसमें बीज उत्पादन, कृषि तकनीक एवं खेती से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई। अधिकारियों ने किसानों की समस्याएं सुनीं तथा उनके समाधान को लेकर आवश्यक सुझाव दिए।