Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
Gujarat
भाजपा
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Jharkhand
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Uttarakhand
सम्मान
Crimenews

CASE FIR NO. 168/2025 DT. 03.08.2026 U/S 21,29 ND&PS Act P.S. SADAR SOLAN. जिला पुलिस सोलन द्वारा नशे के अवैध कारोबार के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत दिनांक 02/03-08-2026 की रात्रि को जिला पुलिस की SIU टीम सोलन द्वारा गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए एक आल्टो कार में सवार दो युवकों एवं एक युवती के कब्जे से 17.41 ग्राम चिट्टा/हेरोइन तथा ₹5,600/- नकद बरामद किए हैं। आरोपियों की पहचान जय सिंगला पुत्र श्री मनोज कुमार, निवासी हिमुडा कॉलोनी, बसाल, डाकघर बसाल, तहसील व जिला सोलन, हि.प्र., उम्र 23 वर्ष; औनिक रमोलटा पुत्र श्री बलवान सिंह, निवासी गांव व डाकघर मढोल, तहसील जुब्बल, जिला शिमला, हि.प्र., उम्र 21 वर्ष; तथा श्रुति ठाकुर पुत्री श्री अश्वनी कुमार, निवासी गांव कगर, डाकघर बसाल, तहसील व जिला सोलन, हि.प्र., उम्र 21 वर्ष के रूप में हुई है । बरामद मादक पदार्थ एवं नकदी को कब्जे में लेकर इस संबंध में पुलिस थाना सदर सोलन में अभियोग पंजीकृत किया गया है। अभियोग के आगामी अन्वेषण के दौरान तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। नशे की तस्करी में प्रयुक्त आल्टो कार को भी जब्त कर पुलिस कब्जे में लिया गया है । तीनों आरोपियों को आज दिनांक 03-08-2026 को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। तीनो आरोपियों के पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड एवं मादक पदार्थों की तस्करी से जुड़े संभावित नेटवर्क के संबंध में भी गहनता से जांच की जा रही है। मामले में आगामी अन्वेषण जारी है।

Solan, Solan | Aug 5, 2026

MORE NEWS

हिमाचल की आज की बड़ी खबरें...11 अगस्त 2026...
1. नागनी माता मंदिर के बाहर चिट्टे की ‘डील’! 2.86 ग्राम नशे के साथ युवक गिरफ्तार
2. मंडी के 48 हजार किसानों ने बदली खेती की राह, प्राकृतिक खेती से बढ़ा मुनाफा
3. शिमला में स्कूल-कॉलेज बंद होने का आदेश वायरल, DM के साइन देखकर मचा हड़कंप… फिर खुला बड़ा राज
4. हिमाचल की दो बेटियों का फिर जलवा! अर्चिता-श्रेया ने लगातार दूसरी बार जीता नेशनल गोल्ड
5. WhatsApp पर आया मैसेज तो तुरंत फॉरवर्ड मत करना! हिमाचल पुलिस ने जारी किया बड़ा अलर्ट

हिमाचल की आज की बड़ी खबरें...11 अगस्त 2026... 1. नागनी माता मंदिर के बाहर चिट्टे की ‘डील’! 2.86 ग्राम नशे के साथ युवक गिरफ्तार 2. मंडी के 48 हजार किसानों ने बदली खेती की राह, प्राकृतिक खेती से बढ़ा मुनाफा 3. शिमला में स्कूल-कॉलेज बंद होने का आदेश वायरल, DM के साइन देखकर मचा हड़कंप… फिर खुला बड़ा राज 4. हिमाचल की दो बेटियों का फिर जलवा! अर्चिता-श्रेया ने लगातार दूसरी बार जीता नेशनल गोल्ड 5. WhatsApp पर आया मैसेज तो तुरंत फॉरवर्ड मत करना! हिमाचल पुलिस ने जारी किया बड़ा अलर्ट

Solan, Solan | Aug 11, 2026

11 अगस्त 2026 का राशिफल...

11 अगस्त 2026 का राशिफल...

Solan, Solan | Aug 11, 2026

शिमला: PWD मंत्री विक्रमादित्य सिंह को 15 अगस्त की ड्यूटी नहीं! जिम्मेदारी न मिलने से सियासी हलचल तेज

शिमला: PWD मंत्री विक्रमादित्य सिंह को 15 अगस्त की ड्यूटी नहीं! जिम्मेदारी न मिलने से सियासी हलचल तेज

Solan, Solan | Aug 10, 2026