मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 में प्राप्त शिकायत पर जिला प्रशासन की त्वरित और प्रभावी कार्रवाई। कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के निर्देशानुसार जिला प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए ग्राम पंचायत नायकबांधा, जनपद पंचायत अभनपुर की तत्कालीन पंचायत सचिव को निलंबित कर दिया है।
शिकायतकर्ता द्वारा मुख्यमंत्री हेल्पलाइन के माध्यम से ग्राम पंचायत नायकबांधा में 15वें वित्त आयोग से कराए गए सी.सी. रोड एवं नाली निर्माण के 04 कार्यों में गड़बड़ी की शिकायत की गई थी।
#CMHelpline1076 #GoodGovernance #Action #Raipur
@chhattisgarhcmo
@dpr.chhattisgarh
@cggoodgov