पुलिस लाइन में रेस्क्यू टीमों का आकस्मिक निरीक्षण
धौलपुर, 13 जुलाई। कम्पनी कमांडर एसडीआरएफ जयपुर खजान सिंह ने पुलिस लाइन धौलपुर में तैनात सी कंपनी भरतपुर की रेस्क्यू टीम सी-3 एवं सी-4 का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कंपनी कमांडर ने रेस्क्यू टीमों की उपस्थिति, अनुशासन, उपकरणों की उपलब्धता तथा आपदा राहत एवं बचाव कार्यों की तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने जवानों को निर्देश दिए कि प्रत्येक रेस्क्यू अभियान में व्यक्तिगत सुरक्षा को सर्वाेच्च प्राथमिकता दी जाए तथा सभी सुरक्षा मानकों और निर्धारित एसओपी की पूर्ण पालना सुनिश्चित की जाए। निरीक्षण के अंत में कंपनी कमांडर खजान सिंह ने जवानों का उत्साहवर्धन करते हए उन्हें सतर्कता, अनुशासन और जनसेवा की भावना के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने के लिए प्रेरित किया।