समस्तीपुर से छुट्टी पर घर मुंगेर गए लाइन डीएसपी के बॉडीगार्ड की करंट लगने से मौ"त
#समस्तीपुर,पुलिस लाइन, समस्तीपुर में तैनात लाइन डीएसपी सुनील कुमार के बॉडीगार्ड सिपाही अमन कुमार (28 वर्ष) की करंट लगने से दर्दनाक मौत हो गई। इस हादसे में उनके साथ मौजूद रेलकर्मी पंकज कुमार (35 वर्ष) की भी जान चली गई। दोनों मुंगेर जिले के बरियारपुर थाना क्षेत्र स्थित रतनपुर गांव के रहने वाले थे और आपस में चाचा-भतीजे थे। इसकी सूचना मिलते ही लाइन डीएसपी व अन्य पुलिस पदाधिकारी मुंगेर के लिए रवाना हो गए थे। अमन बाबाधाम देवघर जाने के लिए दो दिन पूर्व छुट्टी पर अपने गांव गए हुए थे।
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि रविवार सुबह दोनों अपने घर के पास खड़े थे। इसी दौरान ट्रांसफॉर्मर के पास से गुजर रहा 11 हजार वोल्ट का हाईटेंशन तार अचानक टूटकर नीचे गिर गया और दोनों उसकी चपेट में आ गए।