बिसाऊ। पवन कुमार मीणा ने मंगलवार को तहसीलदार के पद पर कार्यभार ग्रहण कर लिया। इससे पहले तहसीलदार के पद पर कार्यरत शेर सिंह राठौड़ का स्थानांतरण कर दिया गया था। उनके स्थान पर पवन कुमार मीणा को बिसाऊ तहसीलदार की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
कार्यभार ग्रहण करने के बाद तहसीलदार पवन कुमार मीणा ने कहा कि क्षेत्र में राजस्व संबंधी कार्यों का समयबद्ध एवं पारदर्शी तरीके से निस्तारण उनकी प्राथमिकता रहेगी। उन्होंने आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान तथा प्रशासनिक कार्यों को सुचारू रूप से संचालित करने की बात कही।
गौरतलब है कि पवन कुमार मीणा इससे पूर्व भी बिसाऊ तहसील में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। क्षेत्र की भौगोलिक एवं प्रशासनिक व्यवस्थाओं से पूर्व परिचित होने के कारण उनके यहां पदभार ग्रहण करने से आमजन को राजस्व संबंधी कार्यों के शीघ्र निस्तारण की उम्मीद है। कार्यभार संभालने पर अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उनका स्वागत किया।
#tharkiawaazajay #bissau #tahsil #RTS #Tahsildar
Churu, Churu | Jul 28, 2026