बिजली कटौती की सूचना: खुइयां जीएसएस से जुड़े क्षेत्रों में दो घंटे प्रभावित रहेगी विद्युत आपूर्ति
नोहर। राजस्थान राज्य विद्युत प्रसारण निगम लिमिटेड के 132 केवी ग्रिड सब स्टेशन खुइयां पर 29 सितंबर 2026 को सुबह 7 से 9 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।
विद्युत निगम के अनुसार 132/33 केवी, 18.9/31.5 एमवीए ट्रांसफॉर्मर (ECE) के रखरखाव कार्य के चलते यह शटडाउन लिया जाएगा। इसके कारण 132 केवी ग्रिड सब स्टेशन खुइयां से निकलने वाले 33 केवी फीडरों से जुड़े सभी 33 केवी सब-स्टेशनों पर विद्युत आपूर्ति प्रभावित रहेगी।
इस दौरान खुइयां, भावलदेसर और पाणडूसर गांवों में भी बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। निगम ने उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है।