कटिहार में दुर्गा पूजा मेला घूमने गईं पांच सहेलियां लापता, परिजनों में मचा हड़कंप
मनसाही थाना क्षेत्र में सोमवार शाम मरंगी दुर्गा पूजा मेला घूमने गईं पांच सहेलियां अचानक लापता हो गईं। शाम से ही बच्चियों का कोई सुराग नहीं मिलने से परिजन परेशान हैं। परिजनों ने मामले को लेकर मनसाही थाना में शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत मिलने के बाद पुलिस बच्चियों की तलाश में जुट गई है और मामले की जांच की जा रही है। पांचों बच्चियों की तलाश जारी है। यदि किसी भी व्यक्ति को ये बच्चियां कहीं दिखाई दें या इनके संबंध में कोई जानकारी मिले, तो कृपया तत्काल नजदीकी थाना या मनसाही पुलिस को सूचित करें। बच्चियों को सुरक्षित उनके परिजनों तक पहुंचाने में आपकी एक छोटी-सी सूचना भी बेहद महत्वपूर्ण साबित हो सकती है। इस सूचना को अधिक से अधिक लोगों तक साझा करें, ताकि बच्चियों का जल्द पता लगाया जा सके।