बिसौली पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल — आखिर जिम्मेदार कौन?
सीज किए गए डंपर के बाद उसके गायब होने की खबर ने पुलिस की निगरानी और माल की सुरक्षा व्यवस्था पर कई सवाल खड़े कर दिए हैं। यदि वाहन पुलिस की सुपुर्दगी में था, तो उसकी निगरानी की जिम्मेदारी किसकी थी? डंपर आखिर कब और कैसे गायब हुआ?
हम किसी व्यक्ति को दोषी घोषित नहीं कर रहे हैं, लेकिन निष्पक्ष जांच जरूरी है, ताकि यह स्पष्ट हो सके कि गलती कहां हुई और जिम्मेदारी किसकी बनती है।
DM Budaun और SSP Budaun से अनुरोध है कि मामले की निष्पक्ष जांच कराकर तथ्य सार्वजनिक किए जाएं और यदि किसी स्तर पर लापरवाही सामने आती है तो नियमानुसार कार्रवाई हो।
सवाल सिर्फ एक डंपर का नहीं, सरकारी कार्रवाई और निगरानी व्यवस्था पर जनता के भरोसे का है।
Dig Range Bareilly
Ssp Budaun
#Bisauli #Budaun #BisauliPolice #BudaunPolice #निष्पक्षजांच
Bisauli, Budaun | Sep 23, 2026