
उत्तर प्रदेश के महराजगंज से चौंकाने वाला मामला सामने आया है। बेड पर सो रहे मां और उसके 11 साल के बेटे को सांप ने डस लिया। बच्चे की मौत हो गई। वहीं की हालत गंभीर देखते हुए गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है, जहां इलाज चल रहा है।
यह पूरा मामला मधुबनी टोला पोखरहवा गांव का है। कृष्ण मुरारी यादव शहर में मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव (MR) के तौर पर काम करते हैं। रात में उनकी पत्नी सुगंधा और दो बेटे आयुष (13) और अर्पित (11) घर में सो रहे थे। बताया जा रहा है कि सांप खिड़की के सहारे कमरे की दीवार पर चढ़ा और बेड पर गिर गया।उसने सबसे पहले बच्चे के अंगूठे पर डसा, जिससे बच्चे ने शोर मचाया और मां की नींद खुल गई। जब तक वह कुछ समझ पाती, सांप ने उसके गाल पर भी डस लिया। मां के शोर मचाने पर परिजन मौके पर पहुंचे और दोनों को संयुक्त चिकित्सालय महराजगंज ले गए, जहां डॉक्टरों ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया, जबकि महिला को गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। वहीं, परिजन बच्चे को जिंदा होने की उम्मीद में 250 किलो मीटर दूर गाजीपुर जिले के एक मंदिर में ले गए। वहां महंत ने करीब 20 मिनट तक बच्चे को मूर्ति के सामने लिटाकर झाड़-फूंक की। जब कोई हलचल नहीं हुई तो महंत ने बच्चे के जीवित न होने की बात कही, जिसके बाद परिजन शव लेकर वापस लौट आए।
#maharajganj #UttarPradesh #NewsUpdate