
एनएसयूआई के नवनियुक्त अध्यक्ष नितिन चौहान ने जिला परिषद सदस्य अरिकेश जंग से की मुलाकात
पांवटा साहिब।
आज एनएसयूआई के नवनियुक्त अध्यक्ष श्री नितिन चौहान जी ने अपने साथियों के साथ जिला परिषद सदस्य श्री अरिकेश जंग जी से मुलाकात की।
युवा नेता अरिकेश जंग ,पूर्व जिला महासचिव विशाल वालिया,पूर्व अध्यक्ष प्रिंस,अखिल चोहान,गोल्डी, जसप्रीत सिंह,पूर्व युवा कांग्रेस अध्यक्ष मोहब्बत अली,NSUI की पूरी टीम ने नितिन चौहान को जीत की बधाई दी।
अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी मिलने के बाद नितिन चौहान ने अरिकेश जंग जी का आभार व्यक्त किया और उनका धन्यवाद किया।
इस दौरान छात्र हितों से जुड़े विभिन्न विषयों तथा एनएसयूआई संगठन को और अधिक मजबूत एवं सक्रिय बनाने को लेकर भी चर्चा हुई। नवनियुक्त अध्यक्ष नितिन चौहान ने संगठन की मजबूती, छात्र-छात्राओं की समस्याओं को प्रमुखता से उठाने और विद्यार्थियों के अधिकारों के लिए निरंतर कार्य करने की प्रतिबद्धता जताई।
इस अवसर पर अरिकेश जंग जी ने नितिन चौहान को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं देते हुए उम्मीद जताई कि वे छात्र हितों को सर्वोपरि रखते हुए संगठन को नई ऊंचाइयों तक ले जाएंगे।