
समाहरणालय, कैमूर*
=================
जिला जनसम्पर्क कार्यालय*
==================
प्रेस विज्ञप्ति*
दिनांक 26.07.2026*
==================
100 दिनों में कैमूर की विकास यात्रा: शिक्षा, स्वास्थ्य, आवास और सामाजिक सुरक्षा में उल्लेखनीय प्रगति
जिला प्रशासन द्वारा पिछले 100 दिनों में विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान यह स्पष्ट हुआ है कि शिक्षा, स्वास्थ्य, सामाजिक सुरक्षा, आवास और स्वच्छता के क्षेत्रों में उल्लेखनीय प्रगति हुई है। जिले के विकास कार्यों का 100 दिवसीय प्रगति प्रतिवेदन जारी किया गया है, जिसमें जन-हितैषी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को प्राथमिकता दी गई है।
मुख्य उपलब्धियां:
शिक्षा के क्षेत्र में विस्तार: नुआंव और चैनपुर में 02 नए राजकीय डिग्री महाविद्यालयों का संचालन शुरू किया गया है। इसके साथ ही 11 'सरस्वती विद्या निकेतन' (आदर्श विद्यालयों) की व्यवस्था को सुदृढ़ किया गया है।
सामाजिक सुरक्षा और जन-कल्याण: विभिन्न पेंशन योजनाओं के तहत 35,803 नए लाभार्थियों को जोड़ा गया है, जबकि 2,292 नए राशन कार्ड बनकर तैयार और वितरित किए गए हैं।
सहयोग शिविरों से राहत: जिले की 99 पंचायतों में सहयोग शिविर आयोजित किए गए, जिनमें प्राप्त कुल 7,235 आवेदनों में से 6,830 आवेदनों का त्वरित निष्पादन कर जनता को सीधे राहत पहुंचाई गई।
स्वास्थ्य सुरक्षा: 'आयुष्मान भारत' (PM-JAY, CM-JAY एवं आयुष्मान वय वंदना योजना) के तहत रिकॉर्ड 16,089 नए आयुष्मान कार्ड बनाए गए हैं।
आवास और स्वच्छता:
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना के तहत 1,897 लाभार्थियों को पहली किस्त के रूप में प्रति व्यक्ति ₹40,000 की राशि का भुगतान किया जा चुका है।
लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान के अंतर्गत 3,413 शौचालयों का निर्माण व भुगतान संपन्न हुआ।
बुनियादी ढांचा और अन्य विकास: प्रगति एवं समृद्धि यात्रा के अंतर्गत 09 नए पंचायत सरकार भवनों का शिलान्यास किया गया।
युवाओं और खेल प्रतिभाओं को बढ़ावा देने के लिए 06 नए खेल मैदानों का निर्माण कराया गया।
कला और संस्कृति के प्रोत्साहन हेतु 04 कलाकारों को मुख्यमंत्री कलाकार पेंशन योजना की स्वीकृति दी गई।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
Kaimur, Bihar | Jul 26, 2026