
भाजपा के नीरज से 950 गुना अमीर हैं प्रशांत किशोर:198 करोड़ के मालिक PK के पास कार नहीं, रेखा रखती हैं 90 हजार की राइफल
#पटना के #बांकीपुर विधानसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव के लिए सोमवार को भाजपा प्रत्याशी नीरज कुमार सिन्हा और जन सुराज के उम्मीदवार प्रशांत किशोर ने नामांकन दर्ज कराया।राजद की रेखा गुप्ता और तेजप्रताप यादव की पार्टी जनशक्ति जनता दल की कैंडिडेट वीणा मानवी ने भी नामांकन कराया है। चारों प्रत्याशियों में सबसे अमीर प्रशांत किशोर हैं। उनके पास भाजपा के नीरज सिन्हा (संपत्ति 20.28 लाख) से करीब 950 गुना ज्यादा संपत्ति है।
197.99 करोड़ रुपए की संपत्ति के मालिक पीके के पास कार नहीं है। उन पर 8 आपराधिक मामले दर्ज हैं। राजद की रेखा गुप्ता के पास 90 हजार रुपए की राइफल है।
प्रशांत किशोर के खिलाफ 8 केस दर्ज हैं। इन पर दंगा कराने, सरकारी सेवक को काम करने से रोकने, आपराधिक साजिश रचने और आपराधिक मानहानि जैसे गंभीर आरोप लगे हैं।
प्रशांत किशोर के पास कुल 197.99 करोड़ रुपए की संपत्ति है। इनके नाम पर 22.19 करोड़ की चल और 73.87 करोड़ रुपए की अचल संपत्ति है। पीके की पत्नी जाह्नवी दास के पास 89.51 करोड़ रुपए की चल और 12.42 करोड़ रुपए की अचल संपत्ति है।हलफनामे के अनुसार पीके के पास कृषि भूमि नहीं है। 3 एकड़ 21 डिसमिल गैर-कृषि भूमि है। इन्होंने रोहतास जिले में राइस मिल से जुड़ी यह जमीन 2014 में खरीदी थी। इसकी मौजूदा कीमत 9 करोड़ 75 लाख रुपए है।
भाजपा के नीरज कुमार सिन्हा के पास है 20.28 लाख की संपत्ति
भाजपा के नीरज कुमार सिन्हा की उम्र 32 साल है। इनके खिलाफ एक भी केस दर्ज नहीं है। वह 8 लाख रुपए की अचल संपत्ति के मालिक हैं।बांकीपुर सीट भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन की रही है। इसके चलते यहां पार्टी के लिए प्रतिष्ठा की लड़ाई है। भाजपा ने पहले अभिषेक कुमार सिन्हा उर्फ बंटी को टिकट दिया था।
राजद प्रत्याशी रेखा गुप्ता के पास है 90 हजार की राइफल
राजद उम्मीदवार रेखा गुप्ता करोड़पति हैं। उनके पास करीब 8 करोड़ रुपए की संपत्ति है। संपत्ति विवाद के जुड़ा एक FIR उनके खिलाफ किया गया है। रेखा पर लगभग 3.16 करोड़ रुपए की देनदारी है।रेखा ने खुद को व्यवसाय से जुड़ा बताया है। वह ग्रेजुएट हैं। विनोबा भावे विश्वविद्यालय, हजारीबाग से 2000 में बीए की डिग्री हासिल की है। उनके पास करीब 500 ग्राम सोना और 1.5 किलो चांदी है.हलफनामे के अनुसार वीणा के पास 2.37 करोड़ रुपए की संपत्ति है। वह 2 करोड़ रुपए की अचल और 37.69 लाख रुपए की चल संपत्ति की मालकिन हैं। इनके खिलाफ धोखाधड़ी और आपराधिक साजिश जैसे आरोप में तीन केस दर्ज हैं।