रेड रन 2026 के लिए जीएमआरडी कॉलेज के दो छात्र बने ब्रांड एंबेसेडर
#Samastipur News: बिहार राज्य एड्स कंट्रोल सोसाइटी, पटना के तत्वावधान में संचालित रेड रन प्रतियोगिता 2026 के सफल आयोजन के लिए जीएमआरडी कॉलेज, मोहनपुर के रेड रिबन क्लब से एक छात्र और एक छात्रा का ब्रांड एंबेसेडर के रूप में चयन किया गया है.जिला नोडल पदाधिकारी सह रेड रिबन क्लब के समन्वयक डॉ. लक्ष्मण यादव ने सोमवार को बताया कि सत्यम कुमार सिंह और आयशा सिंह को इस अभियान का ब्रांड एंबेसेडर नामित किया गया है.
21 जुलाई को होगी रेड रन प्रतियोगिता
जिला स्तरीय रेड रन प्रतियोगिता 2026 का आयोजन 21 जुलाई 2026 को जीएमआरडी कॉलेज, मोहनपुर के फुटबॉल स्टेडियम में किया जाएगा.चयन के बाद महाविद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. विधानचंद्र भारती और जिला नोडल पदाधिकारी डॉ. लक्ष्मण यादव ने दोनों छात्रों को बधाई देते हुए विश्वास जताया कि वे युवाओं के बीच स्वास्थ्य संबंधी जागरूकता फैलाने में प्रभावी भूमिका निभाएंगे.