
आईटीआई प्रवेश 2026 : तीसरे एवं चौथे चरण की चॉइस फिलिंग की अंतिम तिथि 25 जुलाई
..
औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) में सत्र 2026-27 के लिए प्रवेश प्रक्रिया तृतीय एवं चतुर्थ चरण तीसरे एवं चौथे चरण हेतु चॉइस फिलिंग ( विकल्प चयन) की अंतिम तिथि आज शनिवार 25 जुलाई 2026 को है। प्रवेश के इच्छुक ऐसे सभी अभ्यर्थी जिन्होंने पूर्व में आवेदन किया है अथवा जो तीसरे व चौथे चरण के लिए अपनी ट्रेड और संस्थान का पुन: विकल्प चुनना चाहते हैं, वे शनिवार 25 जुलाई 2026 तक संस्था में उपस्थित होकर अथवा आधिकारिक पोर्टल वेबसाइट https://mpiticounseling.co.in/ और एमपी अनलाइन पर जाकर अपनी चॉइस दर्ज कर सकते हैं।
मुख्य दिशा-निर्देश व महत्वपूर्ण बिंदु -
आज अंतिम अवसर: आज के बाद तीसरे और चौथे चरण के लिए चॉइस फिलिंग या लॉक करने का अवसर प्रदान नहीं किया जाएगा। मेरिट लिस्ट व सीट आवंटन: चॉइस फिलिंग की प्रक्रिया पूर्ण होने के पश्चात अभ्यर्थियों द्वारा चुने गए विकल्पों एवं मेरिट अंक के आधार पर ही सीट आवंटन की सूची जारी की जाएगी। विकल्पों का सही चयन: अभ्यर्थी अपनी रुचि एवं प्राथमिकता के अनुसार ही ट्रेड और ITI संस्थान का चयन सावधानीपूर्वक करें।
सहायता केंद्र: चॉइस फिलिंग में किसी भी प्रकार की तकनीकी समस्या आने पर अभ्यर्थी नजदीकी शासकीय आईटीआई शा. आईटीआई के हेल्प डेस्क से संपर्क कर सकते हैं।
विशेष अपील: विभाग सभी पात्र छात्र - छात्राओं से अपील करता है कि वे अंतिम समय में सर्वर पर अधिक लोड से बचने के लिए समय रहते आज ही अपनी चॉइस फिलिंग प्रक्रिया पूर्ण कर लें, ताकि वे प्रवेश प्रक्रिया से वंचित न रहें। #vidisha #JansamparkMP