Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
Gujarat
भाजपा
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Jharkhand
Up
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
कानपुर
Uttarpradesh
Haryana

मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना: युवाओं को मुफ्त ऑनलाइन कोचिंग उत्तराखंड सरकार जल्द मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना शुरू करने जा रही है। योजना के तहत प्रदेश के युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए निःशुल्क ऑनलाइन कोचिंग की सुविधा मिलेगी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी योजना का शुभारंभ करेंगे। इसका उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर और दूरस्थ पर्वतीय क्षेत्रों के विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण मार्गदर्शन एवं अध्ययन सामग्री उपलब्ध कराना है। योजना में यूपीएससी, पीसीएस, सीडीएस, बैंकिंग, रेलवे, एसएससी समेत अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी शामिल होगी। इसके अलावा सीटेट, मेट, गेट, नेट और एसएससीआर जैसी प्रवेश एवं पात्रता परीक्षाओं की तैयारी भी कराई जाएगी। योजना का लाभ राज्य के विश्वविद्यालयों और सहायता प्राप्त महाविद्यालयों में अध्ययनरत विद्यार्थियों को मिलेगा। सरकार का उद्देश्य आर्थिक बाधाओं के कारण महंगी कोचिंग से वंचित युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता के बेहतर अवसर देना है। योजना पर विधानसभा सत्र के दौरान कैबिनेट बैठक में चर्चा हुई थी और अब इसे धरातल पर उतारने की तैयारी है। #उत्तराखंड #युवा_भविष्य_निर्माण #फ्री_कोचिंग #प्रतियोगी_परीक्षा

Uttarakhand, India | Aug 13, 2026

MORE NEWS