पालमपुर में 8.94 ग्राम चिट्टे के साथ दो आरोपी गिरफ्तार, NDPS एक्ट में मामला दर्ज
कांगड़ा पुलिस के एंटी-चिट्टा अभियान के तहत थाना पालमपुर पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 8.94 ग्राम हेरोइन/चिट्टा बरामद किया है। पुलिस ने मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अतुल (42), निवासी घुग्गर टांडा, पालमपुर और पंकज (31), निवासी घुग्गर टांडा, पालमपुर के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार इस संबंध में FIR संख्या 98/2026, दिनांक 27 जुलाई 2026 को थाना पालमपुर में NDPS Act की धारा 21, 25 और 29 के तहत मामला दर्ज किया गया है। मामले की जांच जारी है। कांगड़ा पुलिस द्वारा नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ अभियान लगातार जारी है।
#UTHimachal #UniqueTodayNews #KangraPolice #Palampur #Chitta #Heroin #AntiChittaCampaign #SayNoToDrugs #DrugFreeHimachal #HimachalPradesh