🏫 विद्यार्थियों की सुरक्षा सर्वोपरि! ✅🔥
जिला पदाधिकारी श्रीमती वर्षा सिंह (भा.प्र.से.) के निर्देश पर वैशाली जिले के सभी निजी विद्यालयों एवं कोचिंग संस्थानों की सुरक्षा व्यवस्था की व्यापक जांच कराई जाएगी।
संयुक्त जांच दल अग्नि सुरक्षा, फायर NOC, भवन की संरचनात्मक मजबूती, आपातकालीन निकासी व्यवस्था, भवन स्वीकृति, विद्यालय की मान्यता तथा अन्य आवश्यक मानकों का भौतिक निरीक्षण करेगा।
जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि बच्चों की सुरक्षा से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। यदि कोई संस्थान बिना आवश्यक अनुमति, फायर NOC या मान्यता के संचालित पाया गया, तो उसके विरुद्ध नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
इस पहल का उद्देश्य विद्यार्थियों के लिए सुरक्षित, मानक अनुरूप और जिम्मेदार शैक्षणिक वातावरण सुनिश्चित करना है।
सुरक्षित विद्यालय, सुरक्षित भविष्य — यही वैशाली प्रशासन की प्राथमिकता है। 👨🎓👩🎓
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
Bihar Education Department
#Vaishali #StudentSafety #SchoolSafety #FireSafety #Education #Hajipur #TeamVaishali
Vaishali, Bihar | Jul 12, 2026