राम मंदिर चढ़ावा चोरी का बड़ा असर! चंपत राय और अनिल मिश्रा का इस्तीफा मंजूर | नए महासचिव बने कृष्ण मोहनट्रस्ट ने कहा- हम शर्मिंदा
Description
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की अहम बैठक में महासचिव चंपत राय और ट्रस्टी अनिल मिश्रा का इस्तीफा स्वीकार कर लिया गया। ट्रस्ट ने इस घटना को 'लज्जाजनक' बताते हुए कहा कि इससे सभी सदस्य दुखी और शर्मिंदा हैं।
बैठक के बाद ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरी ने बताया कि चंपत राय का कहना था कि जब तक चोरी के आरोपी गिरफ्तार नहीं हो जाते, तब तक उनका पद पर बने रहना उचित नहीं होगा। इसके बाद ट्रस्ट ने उनका इस्तीफा स्वीकार कर लिया। फिलहाल रिटायर्ड IFS अधिकारी कृष्ण मोहन को कार्यवाहक महासचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
#RamMandir #Ayodhya #ChampatRai #RamJanmabhoomi #AyodhyaNews #BreakingNews #KrishnaMohan #AnilMishra #RamMandirNews #UttarPradesh #HindiNews #WeeHoursNews #WHNews #LatestNews #IndiaNews