
विश्व पर्यावरण दिवस पर अटल अमृत उद्यान में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित
नर्मदा टाइम्स, सोहागपुर। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर नगर परिषद सोहागपुर द्वारा अटल अमृत उद्यान में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के अंतर्गत विभिन्न प्रजातियों के लगभग 50 से 60 पौधों का रोपण किया गया। इस दौरान पर्यावरण संरक्षण और हरित विकास का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में सिविल जज (सीनियर डिवीजन) अपेक्षा यादव, नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती लता यशवंत पटेल, नगर परिषद उपाध्यक्ष आकाश रघुवंशी, मंडल अध्यक्ष अश्वनी सरोज, पार्षद गौरव पालीवाल,आशीष विश्वकर्मा एवं रविशंकर उइके सहित जनप्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिकों तथा नगर परिषद के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सहभागिता की। इस अवसर पर पूर्व पार्षद राकेश चौरसिया, अर्चना साहू, पुष्पा वर्मा, अभिनव पालीवाल, डालचंद साहू, चंद्रकांत रघुवंशी, नीरज यादव, शरद चौरसिया, ऋषभ गढ़वाल सहित नगर परिषद के कर्मचारी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों ने पर्यावरण संरक्षण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए नागरिकों से अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने तथा लगाए गए पौधों के संरक्षण का संकल्प लेने का आह्वान किया। नगर परिषद द्वारा पौधों की नियमित देखभाल एवं संरक्षण सुनिश्चित किए जाने की जानकारी दी गई।